• 20/07/2026

ईरान में बढ़ते युद्ध के बीच भारत का बड़ा अलर्ट: भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

ईरान में बढ़ते युद्ध के बीच भारत का बड़ा अलर्ट: भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी
Spread the love

तेहरान। ईरान में बिगड़ते सुरक्षा हालात और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी भारतीयों को फिलहाल ईरान की यात्रा टालने की सलाह दी है, जबकि वहां पहले से रह रहे नागरिकों से उपलब्ध कमर्शियल उड़ानों के जरिए जल्द से जल्द अस्थायी रूप से देश छोड़ने पर विचार करने को कहा है। दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि हाल के दिनों में ईरान में हिंसा और अस्थिरता का स्तर काफी बढ़ गया है, जिससे सुरक्षा स्थिति गंभीर हो गई है। ऐसे में भारतीय नागरिकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

इसके साथ ही ईरान में मौजूद सभी भारतीयों से भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया है। जो नागरिक अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं, उन्हें तुरंत दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट या उपलब्ध माध्यमों से पंजीकरण करने और दूतावास की वेबसाइट तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी होने वाले सुरक्षा अपडेट पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। यह एडवाइजरी ऐसे समय में जारी की गई है, जब पश्चिम एशिया में सुरक्षा हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और क्षेत्रीय संघर्ष के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Related post

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान ने अपने पद से त्यागपत्र दिया-मुख्यमंत्री साय

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान ने अपने पद…

Spread the love रायपुर- विष्णुदेव साय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि- धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक दायित्व…
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर होगा रन फॉर इंद्रावती मैराथन का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर होगा रन फॉर इंद्रावती मैराथन…

Spread the love00 वन मंत्री कश्यप की पहल पर बाघ एवं वन्यजीव संरक्षण के समर्थन में दौड़ेंगे युवा और नागरिक रायपुर।…
भाजपा सिद्धांतनिष्ठ राजनीति में विश्वास करती है, राष्ट्रहित हमारे लिए सर्वोपरि : मुख्यमंत्री साय

भाजपा सिद्धांतनिष्ठ राजनीति में विश्वास करती है, राष्ट्रहित हमारे…

Spread the love 00 धर्मेंद्र प्रधान का त्यागपत्र सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और जवाबदेही का उदाहरण 00 कांग्रेस पहले अपने गिरेबान…