• 27/11/2026

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
Spread the love

रायपुर :- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की द्वितीय एवं चतुर्थ अवसर परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 14 दिसंबर से प्रारंभ होकर 22 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष  अल्ताफ अहमद ने बताया कि हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम की द्वितीय एवं चतुर्थ अवसर परीक्षा के अंतर्गत 14 दिसंबर को सामान्य अंग्रेजी एवं संस्कृत, 15 दिसंबर को सामान्य हिन्दी, 16 दिसंबर को विशिष्ट उर्दू, 17 दिसंबर को गणित, 19 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान तथा 21 दिसंबर को विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी। इसी प्रकार हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की द्वितीय एवं चतुर्थ अवसर परीक्षा के तहत 14 दिसंबर को विशिष्ट उर्दू, 15 दिसंबर को राजनीति शास्त्र, 16 दिसंबर को समाजशास्त्र, 17 दिसंबर को रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र एवं इतिहास, 19 दिसंबर को व्यवसाय अध्ययन, गणित, जीव विज्ञान एवं भूगोल, 21 दिसंबर को अर्थशास्त्र एवं भौतिकी तथा 22 दिसंबर को सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिन्दी विषय की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

Related post

संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारा संविधान केवल अधिकारों और कर्तव्यों का दस्तावेज नहीं, बल्कि…
आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़…

Spread the loveरायपुर- उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज संविधान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय…
Aaj Ka Panchang: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी आज, सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग; जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल!

Aaj Ka Panchang: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी आज, सर्वार्थ सिद्धि…

Spread the loveहिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम को करने से पहले पंचांग देखना बहुत जरूरी माना जाता है. पंचांग…