• 10/07/2023

12 को फिर होगी भूपेश कैबिनेट की बैठक, इन एजेंडों पर लग सकती है मुहर

12 को फिर होगी भूपेश कैबिनेट की बैठक, इन एजेंडों पर लग सकती है मुहर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में एक और कबीना मीटिंग होनी है। भूपेश सरकार की कैबिनेट बैठक 12 जुलाई को फिर से प्रस्‍तावित है। य‍ह बैठक मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल की अध्‍यक्षता में उनके निवास कार्यालय में शाम साढ़े बजे होगी। इस बैठक के एजेंडे को सरकार अंतिम रुप दे रही है। ऐसी कयास है कि 18 जुलाई से शुरू हो रहे राज्‍य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले संशोधन विधेयकों को लेकर इस बैठक में चर्चा हो सकती है।

सरकार के सूत्रों के अनुसार बैठक में खरीफ सीजन की खेती को लेकर भी चर्चा प्रस्‍तावित है। कृषि विभाग को पूरी रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि इससे पहले छह जुलाई को ही राज्‍य कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में कर्मचारियों का डीए बढ़ाने सहित कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

Related post

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी…

Spread the loveनेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी…
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल :…

Spread the love 00 मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी…
Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…