• 12/12/2022

NH से कार सहित गायब 4 लोगों की हुई मौत, कुएं के भीतर मिली गाड़ी

NH से कार सहित गायब 4 लोगों की हुई मौत, कुएं के भीतर मिली गाड़ी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में शादी समारोह से लौट रहे 4 लोग कार समेत नेशनल हाईवे (NH) के किनारे स्थित एक कुएं में गिर गए। हादसे में चारों लोगों की मौत हो गई। चारों कांकेर से एक शादी समारोह में शामिल हो कर वापस लौट रहे थे। मरने वालों में ओडिशा के नायब तहसीलदार, उनकी पत्नी और साले सहित 4 लोग शामिल हैं।

हादसा बीती रात का बताया जा रहा है। सोमवार सुबह नेशनल हाईवे (NH) 30 से कुछ मीटर की दूरी पर कार कुएं में गिरी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को बाहर निकलवाया। जिसमें चारों के शव मिले।

बताया जा रहा है कि कोंडागांव में रहने वाले सपन कुमार सरकार अपनी पत्नी रीता सरकार सहित अन्य रिश्तेदारों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने कांकेर के गोविंदपुर आए थे। शादी में शामिल होने के बाद सभी वापस लौट रहे थे कि शनिवार की देर रात सभी का मोबाइल दुधावा चौक के बाद एक साथ बंद बताने लगा। अगले दिन रविवार को घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मामले में कोंडागांव, कांकेर और केशकाल पुलिस ने संयुक्त रुप से सभी की तलाश शुरु कर दी थी। इसके साथ ही पुलिस रास्ते के सभी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया। बताया जा रहा है कि दुधावा चौक के आगे कार सवारों ने सिंगारभाट के एक पेट्रोल पंप में पेट्रोल भी डलवाया था। जिसके बाद वे चारों कार सहित गायब हो गए। आज चारों की तलाशी के दौरान उनकी कार एक कुएं में मिली। जिसके अंदर चारों के शव मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : VIDEO: ‘मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’, सभा में कांग्रेस नेता ने कार्यकर्ताओं से कहा, विवाद बढ़ने पर दी सफाई- गांधी को मानने वाला हूं

Related post

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को…

Spread the love रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…