• 05/10/2022

हादसे के ऊपर हादसा: घायलों के लिए खड़ी एंबुलेस में तेज रफ्तार कार ने मारी जबरदस्त टक्कर, 5 की मौत, दर्दनाक VIDEO आया सामने

हादसे के ऊपर हादसा: घायलों के लिए खड़ी एंबुलेस में तेज रफ्तार कार ने मारी जबरदस्त टक्कर, 5 की मौत, दर्दनाक VIDEO आया सामने
Spread the love

मुंबई में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया. यह हादसा बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुआ. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 1 दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए. वहीं घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना का एक चौंका देने वाला CCTV फुटेज वायरल हो रहा है.

दरअसल, हादसा ब्रांद्रा से वर्ली जा रही लेन पर हुआ. जहां पहले से ही एक एक्सीडेंट हुआ था. जिसमें घायल लोगों को हॉस्पिटल ले जाने के लिए एंबुलेस आई थी. सड़क पर एंबुलेंस और अन्य गाड़ियां वहां खड़ी थीं. इसी दौरान एक तेज रफ्तारसे आ रही कार वहां पर पहले से खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार देती है. जिसकी चपेट में वहां खड़े लोग आ जाते हैं.

बता दें कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं. यह पूरा हादसा एक CCTV कैमरे में कैद हो गया. जो अब सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां पर खड़ी गाड़ियों के पास लोग खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार ने तेज टक्कर मार दी.

Related post

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…
मंत्रिपरिषद की बैठक 30 सितंबर को : CM साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में होगी बैठक, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

मंत्रिपरिषद की बैठक 30 सितंबर को : CM साय…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितम्बर 2026 बुधवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की…