• 16/10/2022

कर्नाटक के बाद यहां हुआ हिजाब पर विवाद, छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर लगाए ये आरोप

कर्नाटक के बाद यहां हुआ हिजाब पर विवाद, छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर लगाए ये आरोप
Spread the love

कर्नाटक के बाद अब बिहार में कुछ कॉलेज की छात्राओं ने हिजाब को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है. यहां एक कॉलेज में परीक्षा के दौरान कथित तौर पर हिजाब हटाने को लेकर छात्राएं आक्रोशित हो गई.

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के MDDM कॉलेज का है. जहां परीक्षा के दौरान कथित तौर पर हिजाब हटाने की बात पर छात्राओं ने विरोध-प्रदेर्शन किया. छात्रा ने का कहना है कि परीक्षा देते समय टीचर ने हिजाब हटाकर कान दिखाने के लिए कहा कि ब्लूटूथ तो नहीं लगा है. हमने कान दिखाया, लेकिन उन्होंने हिजाब खोलने के लिए कहा.

वही मामले में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ कनुप्रिया का अब बयान सामने आया है. प्रिंसिपल का कहना है कि बहुत सारी लड़कियों ने अपना परीक्षा से पहले मोबाइल जमा करा दिया था. टीचर जब हिजाब पहनी एक लड़की के पास उसका कान देखने पहुंचे तो उस लड़की ने कान दिखाने से मना कर दिया और गुस्से में बाहर चली गई. जानकारी की मुताबिक उसने असामाजिक तत्वों और पुलिस को खबर की.

MDDM कॉलेज प्रिंसिपल डॉ कनुप्रिया ने कहा कि कमरे में मौजूद एक अन्य लड़की ने भी इस बात की पुष्टि की है। अगर उस लड़की को टीचर की बात से दिक़्कत थी तो वह परीक्षा नियंत्रक को या मुझे इस बारे में शिकायत करती लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं कहा.

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…