Back to Top

Breaking News
16/10/2026
close
  • 20/10/2022

‘मुंबई में होंगे 3 बम धमाके’, पुलिस को मिली फोन पर धमकी; सीरियल ब्लास्ट की धमकी से मचा हड़कंप

‘मुंबई में होंगे 3 बम धमाके’, पुलिस को मिली फोन पर धमकी; सीरियल ब्लास्ट की धमकी से मचा हड़कंप
Spread the love

दिवाली से पहले मुंबई की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एक कॉल की वजह से पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसका कारण यह है कि मुंबई पुलिस को बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने शहर में कई जगह बम धमाकों की धमकी दी. इस कॉल में बताया गया कि मुंबई में कई जगहों पर बम धमाके होने वाले हैं. इस कॉल के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई.

दरअसल, बुधवार 19 अक्टूबर को मुंबई पुलिस के हेल्पलाइन नंबर अज्ञात व्यक्ति का 112 पर फोन आया था. फोन पर व्यक्ति ने कहा कि मुंबई में 3 जगह बम धमाके होने वाले हैं. उसने दावा किया कि मुंबई के इनफिनिटी मॉल अंधेरी, PVR मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट में बम धमाके होने वाले हैं.

धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. वहीं पुलिस फोन करने वाले शख्स का पता लगाने में जुटी हुई है. जिन जगहों पर बम धमाके की बात कही गई, वहां पुलिस की टीमों ने सर्च ऑपरेशन भी किया. हालांकि ऐसा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई में 3 जगहों पर बम धमाकों की फोन कॉल आई. सुरक्षा एजेंसियां फोन करने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. कॉलर ने दावा किया कि इंफिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट में विस्फोट होंगे.

Related post

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित…
छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश, 3,500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का…