• 25/10/2022

CM भूपेश दीवाली के दूसरे दिन क्यों खाते हैं सोंटे से मार? आखिर क्या है वजह.. जानिए

CM भूपेश दीवाली के दूसरे दिन क्यों खाते हैं सोंटे से मार? आखिर क्या है वजह.. जानिए
Spread the love

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर साल की तरह इस साल भी अपने हाथों पर सोंटा मरवाया। एक के बाद एक सोंटे के कई प्रहार उन्होंने अपने हाथों पर झेला। आपके मन में भी यह सवाल उठ रहे होंगे कि आखिर वो अपने हाथों पर सोंटे का प्रहार क्यों झेलते हैं ? सोंटे की मार का दर्द सहने की वजह क्या कोई मान्यता है, अगर है तो क्या है?

दरअसल दीपावली के दूसरे दिन गौरा-गौरी पूजा की जाती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हर साल की तरह इस साल भी अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन के जंजगिरी पहुंचे। यहां उन्होंने गौरा गौरी पूजा की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री के हाथों पर परंपरा अनुसार सोंटे से प्रहार किया। लोक मान्यता है कि गौरा गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से किए जाने वाले प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।

जजंगिरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने लोगों के साथ गौरा गौरी की पूजा का आनंद और भी बढ़ जाता है। गौरा गौरी के साथ भ्रमण करते हैं कितनी सुंदर परंपरा है। त्योहार की खुशियों के साथ आप सबके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि रहे, यही कामना है।

Related post

धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन, उपकेंद्र की क्षमता बढ़कर हुई 480 एमवीए

धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी…

Spread the loveरायपुर। औद्येगिक क्षेत्र व शहरी इलाके में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये धरसीवां का कुथरेल सब स्टेशन रायपुर का चौथा…
व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11 जून को

व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग परीक्षा का आयोजन 11 जून (गुरूवार) को किया जाएगा। यह…
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन जप्त

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी…