• 31/10/2022

राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, अशोक अग्रवाल को ठाकुर प्यारेलाल, वैभव पाण्डेय और अमितेष को चंदूलाल चंद्राकर पुरस्कार

राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, अशोक अग्रवाल को ठाकुर प्यारेलाल, वैभव पाण्डेय और अमितेष को चंदूलाल चंद्राकर पुरस्कार
Spread the love

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। मंगलवार शाम राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसू ईया उइके होंगी। इस दफे 33 श्रेणियों में ये पुरस्कार दिए जाएंगे। सहकारिता क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान बिलासपुर के अशोक अग्रवाल को दिया जाएगा। साहित्य के लिए पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान रामेश्वर वैष्णव को, सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए किशोर साहू सम्मान मनु नायक को दिया जाएगा।

वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में चंदूलाल साहू स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रिंट मीडिया के लिए धनंजय वर्मा को और इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए वैभव पाण्डेय और अमितेश पाण्डेय को दिया जाएगा। अंग्रेजी पत्रकारिता के लिए मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार केएन किशोर को दिए जाने की घोषणा की गई है। रचनात्मक लेखन और साहित्य के लिए पं माधवराव सप्रे राष्ट्रीय सम्मान सुदीप ठाकुर को दिया जाएगा।

Related post

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है–…

Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे…
CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस,फिर जो हुआ…

CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों…
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर,…

Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन…