• 31/10/2022

पुलिस वाले ने चलती ट्रेन में युवती से की छेड़छाड़, दिखाया प्राइवेट पार्ट और…

पुलिस वाले ने चलती ट्रेन में युवती से की छेड़छाड़, दिखाया प्राइवेट पार्ट और…
Spread the love

चलती ट्रेन में एक युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपी ने युवती को अपना प्राइवेट पार्ट भी दिखाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात भी कही। ये शर्मनाक और घिनौनी हरकत और कोई नहीं बल्कि एक पुलिस कॉन्सेटब के द्वारा की गई है। युवती की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने आरोपी कॉन्सटेबल को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी कॉन्सटेबल का नाम उमाकांत पाण्डेय है, जो कि माना स्थित वीआईपी बटालियन में पदस्थ था। घटना अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस की है। बताया जा रहा है कि युवती अंबिकापुर से रायपुर आ रही थी। आरोपी उमाकांत पाण्डेय बैकुंठपुर में ट्रेन में सवार हुआ।

युवती के मुताबिक आरोपी उसकी सीट के पास आकर बैठ गया। पहले तो उसने उसकी कमर को छुआ। फिर कुछ देर बाद उसने उसके कंधों पर पाथ फेरा। फिर कंबल को हटाकर कमर को हाथ लगाया। युवती ने उसका विरोध किया तो वह उससे अश्लील बातें करने लगा। आरोपी की गंदी हरकतें यही नहीं रुकी फिर उसने प्राइवेट पार्ट को छूआ और दिखाकर अश्लील हरकत करने लगा।

आरोपी की हरकतों से तंग आकर युवती ने आरपीएफ से इसकी शिकायत की। जिसके बाद उसे अनूपपुर में उतार दिया गया। रायपुर पहुंचने के बाद युवती ने इसकी शिकायत की। रेलवे पुलिस वीआईपी बटालियन पहुंचकर आरोपी उमाकांत पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। खुद को बेगुनाह बताते हुए आरोपी ने गिरफ्तार करने पहुंची टीम को पुलिस में होने का धौंस दिखाया।

Related post

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने बदली सुहानो की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने बदली सुहानो की जिंदगी,…

Spread the loveसूरजपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन से जनपद पंचायत प्रेमनगर की ग्राम पंचायत पार्वतीपुर जिले में एक आदर्श…
सुरक्षाबलों ने नक्सली डंप किया बरामद, हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद

सुरक्षाबलों ने नक्सली डंप किया बरामद, हथियार व विस्फोटक…

Spread the love  दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर 195 वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ग्राम तोड़मा के…
मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध :…

Spread the loveरायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार मछुआरा समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के…