• 10/11/2022

व्यापारी का अपहरण, 10 लाख की मांगी फिरौती

व्यापारी का अपहरण, 10 लाख की मांगी फिरौती
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक व्यापारी का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने पत्नी को फोन कर फंसने की जानकारी दी साथ ही 10 लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा। जिसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। घबराई पत्नी ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

व्यापारी का नाम वकील अंसारी है। जो कि सकरी थाना क्षेत्र के आसमा सिटी के रहने वाले हैं। पत्नी द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक उनका पति 3 नवंबर को बाइ रोड अपनी कार से अंबिकापुर में रहने वाले आरएस बागड़िा से मिलने गए थे। 4 नवंबर को उसका कॉल आया कि वे सुबह तक घर पहुंच जाएंगे।

शिकायत के मुताबिक 4 नवंबर की रात 11:30 बजे पति वकील अंसारी का फोन आया। जिसमें उन्होंने बताया कि वे एक जगह फंस गए हैं। 10 लाख रुपये लगेंगे। इसके बाद उनका फोन भी बंद हो गया और वे घर भी नहीं लौटे।

उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर की रात 11.30 बजे उनके पति वकील अंसारी ने मोबाइल से कॉल किया था। उसने बताया कि वह एक जगह फंस गया है। ज्यादा से बज्यादा पैसों की व्यवस्था करनी होगी। 10 लाख रुपए लगेंगे। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया है और उनका कुछ पता नहीं चल रहा है।

मामले में पुलिस ने व्यापारी के अंबिकापुर में रहने वाले दोस्त से पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि उसके पास भी वकील अंसारी का फोन आया था जिसमें उसने लेन-देन के मामले में अभिषेक और उसके दोस्तों द्वारा बंधक बनाए जाने की बात कही थी।

मामले में पुलिस संदेहियों की पतासाजी करने के साथ ही लेन-देन के विवाद सहित सभी पहलुओं पर अपनी जांच शुरु कर दी है।

Related post

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…
बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर….

बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी…

Spread the loveरायपुर: राज्य में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत ‘बच्चों की थाली, हम सबकी जिम्मेदारी’ और ‘हमारी आंगनबाड़ी,…