• 11/11/2022

यहां प्लांट लगने का ग्रामीणों ने किया कड़ा विरोध, दूसरे गांव में हुई जनसुनवाई पर विधायक ने उठाया सवाल

यहां प्लांट लगने का ग्रामीणों ने किया कड़ा विरोध, दूसरे गांव में हुई जनसुनवाई पर विधायक ने उठाया सवाल
Spread the love

नूकंत साहू, बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के सिमगा तहसील अंतर्गत ग्राम केसदा में लगने वाले मेसर्स स्वदेश मेटालिक्स प्राइवेट लिमिटेड संयंत्र का विरोध तेज हो गया है। केसदा, रिंगनी सहित प्रभावित गांव के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज जनसुनवाई हुई। प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में प्लांट लगाने का कड़ा विरोध किया।

नेवधा पंचायत के उपसरपंच लिलि वर्मा सहित अन्य पंचों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे गांव में जनसुनवाई हो रही है और इसकी जानकारी न ही पंचायत को है और न ग्रामीणों को। एक तरफ जनप्रतिधियों के साथ नेवधा व अन्य गांव के लोग विरोध करते रहे वहीं केसदा के कुछ ग्रामीण उद्योग के समर्थन में थे। समर्थन करने वाले ग्रामीणों का कहना था कि प्लांट लगने से रोजगार मिलेगा साथ ही गांव का विकास भी होगा।

वहीं कुछ जनप्रतिनिधियों ने जनसुनवाई के औचित्य पर ही सवाल उठाया है। उनका कहना था कि केसदा के ग्रामसभा में पूर्व में दी गई एनओसी को खारिज कर दिया गया है। ऐसे में जनसुनवाई का कोई औचित्य नहीं है।

दूसरे गांव में सुनवाई क्यों – शिवरतन

जनसुनवाई में पहुंचे विधायक शिवरतन शर्मा ने भी प्लांट लगने का विरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान के अनुसार जनसुनवाई के पहले ग्रामसभा होनी चाहिए। जब यह उद्योग केसदा में लगना है, तो जनसुनवाई नेवधा में क्यों की जा रही है? उन्होंने कहा कि उद्योग लगने के पहले उद्योगपति मीठी-मीठी बात कर ग्रामीणों को विश्वास में ले लेते हैं। वहीं उद्योग लगने के बाद स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं देते और तो और उनका प्रवेश भी वर्जित हो जाता है। इसका उदाहरण अपोलो फैक्ट्री है।

Related post

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में भारी…

Spread the loveCG Weather Update— रविवार को वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे रायपुरवासियों के लिए मौसम विभाग ने चिंताजनक…
देर रात बड़े कारोबारी के ठिकानों पर ED और आयकर विभाग की दबिश, दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी

देर रात बड़े कारोबारी के ठिकानों पर ED और…

Spread the loveबलौदाबाजार। बलौदाबाजार में एक बड़े कारोबारी के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई की खबर सामने आई है।…
CG  : बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत, खेत में रोपाई के दौरान हुआ हादसा

CG : बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत,…

Spread the loveकोरबा। जिले के सलोरा-छुरी गांव में शनिवार को बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत हो गई। हादसा उस…