• 13/11/2022

राजधानी के SOS आश्रम में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, बीजेपी ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से की शिकायत, कहा – अधिकारियों पर भी पॉक्सो के तहत कार्रवाई हो

राजधानी के SOS आश्रम में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, बीजेपी ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से की शिकायत, कहा – अधिकारियों पर भी पॉक्सो के तहत कार्रवाई हो
Spread the love

राजधानी रायपुर के माना स्थित SOS बाल आश्रम में एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज बीजेपी ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से की है। बीजेपी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले में संज्ञान लेने की मांग की है।

उन्होंने पत्र में कहा कि बालिका के साथ आश्रम में दुष्कर्म हुआ। मई 2021 में बालिका के साथ घटना घटी लेकिन नवंबर 2021 में एफआईआर कराया गया। पूरे मामले को संस्था, राज्य महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ ही बाल संरक्षण इकाई द्वारा दबा कर आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई। पीड़िता ने एक मरे हुए बच्चे को जन्म दिया, जिसकी मौत हो गई। डीएनए जांच में बच्चे का डीएनए आरोपी के डीएनए से नहीं मिलता। जिससे साबित होता है कि बालिका के साथ एक से ज्यादा लोगों ने दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि इस मामले में न तो एनजीओ के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है और नही महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के खिलाफ। पीड़िता को अभी तक उसी आश्रम में रखा गया है जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। उससे दबाव पूर्ण बयान दिलाया जा रहा है। उस एनजीओ में रह रही अन्य बालिकाओं की सुरक्षा पर भी गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं।उन्होंने इस पूरे मामले को दबाने वालों के खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने की मांग की है।

राजधानी के SOS आश्रम में नाबालिग से रेप, अफसरों ने किशोरी की कराई डिलीवरी, आश्रम का कर्मचारी गिरफ्तार

Related post

कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समन्वय सह निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समन्वय…

Spread the loveरायपुर: मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग…
अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन, केंद्रीय रेलवे मंत्रालय के फैसले का मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया स्वागत

अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन, केंद्रीय…

Spread the loveरायपुर: सरगुजा संभाग एवं उत्तर छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय रेलवे मंत्रालय ने…
रामगढ़ की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाएगा रामगढ़ महोत्सव: मंत्री राजेश अग्रवाल

रामगढ़ की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाएगा रामगढ़…

Spread the loveरायपुर: आषाढ़ माह के प्रथम दिवस पर 29 एवं 30 जून को सरगुजा जिले के विकासखंड उदयपुर स्थित रामवनगमन…