• 23/11/2022

गजब का प्यार : प्रेमिका के शव से प्रेमी ने रचाई शादी, मांग भर पहनाई जयमाला..खाई कसम और कहा …

गजब का प्यार : प्रेमिका के शव से प्रेमी ने रचाई शादी, मांग भर पहनाई जयमाला..खाई कसम और कहा …
Spread the love

शादी की बात जहां होती है वहां खुशियों के नजारे होते हैं। मेहंदी लगती है, बैंड बाजा नाच गाना न जाने क्या क्या। लेकिन एक शादी ऐसी हुई है, जिसके दृश्य को जिसने भी देखा उसकी आंखे छलक आई। जिसमें दर्द भी था साथ ही प्रेम की मिसाल.. दरअसल प्रेमिका की मौत होने के बाद प्रेमी ने उसके शव के साथ शादी की। यही नहीं उसने ताउम्र दूसरी शादी नहीं करने की भी कसम खाई।

मामला असम की राजधानी गुवाहाटी का है। यहां रहने वाले बिटुपन तमुली और प्रार्थना एक दूसरे से प्यार करते थे। बीमारी की वजह से 18 नवंबर को प्रार्थना की मौत हो गई। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इससे पहले ही प्रेमी बिटुपन तमुली ने अपनी मृत प्रेमिका से शादी करने के लिए कहा। परिजनों ने इससे इंकार कर दिया लेकिन वह नहीं माना और उसने उन्हें बताई कि प्रार्थना की अंतिम ख्वाईश दुल्हन बनने की थी। आखिरकार बेटी की अंतिम इच्छा और बिटुपन के प्यार की जिद के आगे उन्होंने भी हां कर दिया।

जिसके बाद बिटुपन ने अपनी प्रेमिका की मांग भरी और उसे जयमाला पहनाया। जिसके बाद उसके अपनी आंखों में आंसू लिए उसके शव से लिपट गया। काफी देर तक उसके शव से लिपटकर लेटा रहा। इसके साथ ही उसने कसम खाई कि अब वह किसी और से शादी नहीं करेगा। जब तक जिंदा रहेगा तब तक प्रार्थना से ही प्यार करते रहेगा।

वहीं शादी के बाद प्रार्थना के भाई ने कहा, “मेरी बहन बहुत खुशकिस्मत थी। वह बिटुपन से शादी करना चाहती थी। मुझे खुशी है कि उन्होंने उनकी आखिरी इच्छा पूरी की।”

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग; 3 डिब्बे जलकर हुए खाक, मचा हड़कंप… 

Related post

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य – मुख्य सचिव विकासशील

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य…

Spread the loveमुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न रायपुर, 23…
CG : शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी, आरोपी दंपति गिरफ्तार

CG : शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में रकम दोगुनी करने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपये की ठगी…
CG – शिक्षक बना जल्लाद : छोटी सी गलती पर छात्र से साथ कर दी हैवानियत, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

CG – शिक्षक बना जल्लाद : छोटी सी गलती…

Spread the loveबालोद। जिले में मिडिल स्कूल के 12 वर्षीय छात्र को सॉर्ट रिसेस के बाद 1 मिनट लेट आने पर…