• 16/12/2022

जबरन बनाया अश्लील वीडियो, 1.25 लाख रुपये ऐंठे, न्यूज चैनल का को-ऑर्डिनेटर और कैमरामैन सहित 6 गिरफ्तार

जबरन बनाया अश्लील वीडियो, 1.25 लाख रुपये ऐंठे, न्यूज चैनल का को-ऑर्डिनेटर और कैमरामैन सहित 6 गिरफ्तार
Spread the love

राजधानी पुलिस ने जबरन अश्लील वीडियो बनाकर और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये उगाही करने वाले गिरोह के 6 लोगों को  गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला के साथ ही न्यूज चैनल का कोआर्डिनेटर और कैमरामैन भी शामिल हैं।

रायपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि टिकरापारा के झंडा चौक संजय नगर में रहने वाला एक व्यक्ति अपने मकान को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। सुल्तान अंसारी नाम के एक व्यक्ति को उसने मकान बेचने की उसने जानकारी दी थी। जिस पर सुल्तान अंसारी ने दो लोगों का मोबाइल नंबर उसे दिया गया। फोन करने पर एक महिला उसका मकान देखने के लिए आई और घर देखने के बाद उसने ग्राहक भेजेने की बात कहकर वापस चली गई।

8 दिसंबर को एक लड़की मकान देखने पहुंची। प्रार्थी लड़की को बैठाकर बाथरुम चला गया। जब वह वापस आया तो लड़की बगैर कपड़ों के न्यूड खड़ी थी। उसी दौरान दो लड़के घर के अंदर पहुंचे और उसके कपड़े उतरवाकर मोबाइल से वीडियो बना लिए। पुलिस आने का भय दिखाकर दोनों ने उसे धमकाया और मामले को रफा-दफा करने पैसों की मांग करने लगे।

डरकर पीड़ित ने सवा लाख रुपये दे भी दिए। लड़कों ने कुछ दिन बाद फिर पैसों की डिमांड करने लगे। जिस पर उसने टिकरापारा थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले में जांच करने के बाद पुलिस ने खेमचंद और संजय चौहान उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने वारदात में शामिल पूजा मजूमदार, प्रमोद मजूमदार, तारक विश्वास एवं सुल्तान अंसारी मौलाना को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक महिला आरोपी इशरत बानो उर्फ खुशबू साहू फरार है।

Related post

20 सितंबर 2026 का पंचांग: रविवार को रखा जाएगा महानंदा नवमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 सितंबर 2026 का पंचांग: रविवार को रखा जाएगा…

Spread the love20 सितंबर 2026 :- रविवार के दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। साथ ही रविवार के दिन…
Aaj ka Rashifal 20 September 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 20 September 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 20 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की दिशा में राज्य सरकार…