• 04/01/2023

BREAKING: संतराम नेताम विधानसभा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, जानें कैसा रहा पुलिस से लेकर राजनीति तक का सफर

BREAKING: संतराम नेताम विधानसभा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, जानें कैसा रहा पुलिस से लेकर राजनीति तक का सफर
Spread the love

संतराम नेताम को छत्तीसगढ़ विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। बीजेपी ने भी नेताम को अपना समर्थन दिया। जिसके बाद वो निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में संतराम नेताम के नाम पर सभी ने अपनी मुहर लगाई थी।

संतराम नेताम का साल 2013 में पहली बार विधायक चुने गए। साल 2018 में वे दूसरी बार चुनाव जीतकर विधायक बने। साल 2020 में उन्हें बस्तर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

राजनीति में अपना कदम रखने से पहले संतराम नेताम पुलिस विभाग में कार्यरत थे। 17 साल तक पुलिस विभाग में सेवा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। वे बड़ेराजपुर जनपद पंचायत के सदस्य भी रह चुके हैं।

आपको बता दें इससे पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी थे। उनकी तबियत खराब होने के बाद उन्हें रायपुर लाया जा रहा था, उसी दौरान रास्ते में उनका निधन हो गया था। उनके निधन के पश्चात विधानसभा उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर की सीट खाली हुई थी। उनकी पत्नी सावित्री मंडावी भानुप्रतापपुर उप चुनाव में कांग्रस की टिकट पर विधायक चुनी गई हैं।

इसे भी पढ़ें: School Close: शीतलहर और कड़ाके की ठंड के चपेट में ये जिले, 7 जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश 

Related post

CG – राजधानी में बड़ी लूट : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

CG – राजधानी में बड़ी लूट : गैस एजेंसी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां गैस एजेंसी के मैनेजर से…
CG – गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

CG – गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL…

Spread the loveकोरिया। SECL चरचा कॉलरी में एक हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। कॉलरी के डिप्टी मैनेजर के.बी. नंदन…
राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष सुश्री साध्वी निरंजन ज्योति ने…