• 09/01/2023

BREAKING: चौपाटी के विरोध में मूणत पहुंचे हाईकोर्ट, दायर की जनहित याचिका, कोर्ट ने जारी किया इन्हें नोटिस

BREAKING: चौपाटी के विरोध में मूणत पहुंचे हाईकोर्ट, दायर की जनहित याचिका, कोर्ट ने जारी किया इन्हें नोटिस
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइंस कॉलेज ग्राउंड में चौपाटी बनाने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने चौपाटी निर्माण के विरोध में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।

मूणत ने अपनी याचिका में कहा है कि रायपुर मास्टर प्लान का उल्लंघन कर एजुकेशन हब के पास चौपाटी का निर्माण किया जा रहा है। चौपाटी के निर्माण से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगेगा और पढ़ने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

इस मामले में आज पहली सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस एके गोस्वामी और जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की डिवीजन बेंच ने राज्य शासन, स्मार्ट सिटी लिमिटेड,नगर निगम और कलेक्टर रायपुर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई आगामी सोमवार को तय की गई है ।

आपको बता दें साइंस कॉलैज मैदान में चौपाटी बनाने के खिलाफ पूर्व मंत्री राजेश मूणत पिछले 6 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल को पूर्व छात्रों सहित वर्तमान छात्रों का भी साथ मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय भी पिछले दिनों हड़ताल को समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंचे थे।

वहीं महापौर एजाज ढेबर ने आरोप लगाया था कि चौपाटी का प्रस्ताव साल 2018 में लाया गया था उस वक्त प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। खुद मूणत अधिकारियों के साथ पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किए थे।

Related post

निराश्रित गौवंश संरक्षण के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल, गौधाम योजना का बढ़ रहा दायरा

निराश्रित गौवंश संरक्षण के लिए राज्य सरकार की बड़ी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गौधाम योजना के माध्यम से प्रदेश में घुमन्तू एवं निराश्रित पशुधन के संरक्षण और सुव्यवस्थित…
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश के 160 गांवों का होगा चयन

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश…

Spread the love 00 प्रत्येक ग्रामसभा को मिलेगी 15 लाख की स्वीकृति 00 आदिम जाति विभाग द्वारा सम्बन्धित जिलों के कलेक्टरों…
मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी नि:शुल्क एम्बुलेंस की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी नि:शुल्क एम्बुलेंस…

Spread the love00 डीएमएफ से 19.65 लाख की लागत से उपलब्ध कराई गई आधुनिक एम्बुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई…