• 19/01/2023

BIG BREAKING: CG के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर दुष्कर्म का केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

BIG BREAKING: CG के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर दुष्कर्म का केस दर्ज, जानिए पूरा मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। राजधानी की महिला थाना पुलिस ने जीरो में अपराध दर्ज कर मामला जांजगीर भेज दिया है।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक पीड़िता सरगुजा जिले की रहने वाली है और जांजगीर-चांपा में जॉब करती है। उसी दौरान उसकी पहचान पलाश चंदेल से हुई। पलाश चंदेल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। शिकायत के मुताबिक आरोपी साल 2019 से लेकर 2022 तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

शादी के वादे से मुकरने के बाद पीड़िता ने रायपुर के महिला थाना में 18 जनवरी को लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले में महिला थाना पुलिस ने पलाश चंदेल के खिलाफ जीरो में अपराध दर्ज कर जांजगीर-चांपा भेज दिया है।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…