• 27/01/2023

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और अडाणी को 1.60 लाख करोड़ का नुकसान, खरबपतियों की सूची में 7 वें नंबर पर लुढ़के, निवेशकों के डूबे 2.75 लाख करोड़

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और अडाणी को 1.60 लाख करोड़ का नुकसान, खरबपतियों की सूची में 7 वें नंबर पर लुढ़के, निवेशकों के डूबे 2.75 लाख करोड़
Spread the love

अमेरिका की फोरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी की कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट का दौर जारी है। अडाणी टोटल गैस और अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर्स में 20 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। इसका असर अडाणी की नेटवर्थ पर भी देखने को मिल रहा है। फोर्ब्स बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक अडानी के नेटवर्थ में पिछले 24 घंटों में 17.38% से ज्यादा की गिरावट आई है। यानी एक ही दिन में अडाणी को तकरीबन 20 अरब डाॅलर का नुकसान हुआ है।

अडाणी की कंपनियों की मार्केट कैप भी कम हुई है। जिसके चलते निवेशकों को 2.75 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। अब गौतम अडानी का नेटवर्थ 98.5 अरब डाॅलर रह गया है। इस गिरावट के साथ अडाणी अरबपतियों की लिस्ट में चौथे स्थान से खिसक कर सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग के साथ ही कई गंभीर आरोप

फोरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि अडाणी ग्रुप की सभी 7 प्रमुख लिस्टेड कंपनियों पर काफी ज्यादा कर्ज है। ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर 85% से ज्यादा ओवरवैल्यूड भी हैं। अडाणी ग्रुप ने शेयरों में हेरफेर की। अकाउंटिंग में धोखाधड़ी की गई है। अडाणी ग्रुप कई दशकों से मार्केट मैनिपुलेशन, अकाउंटिंग फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा है।

रिपोर्ट का बड़ा असर

  1. अडाणी का टोटल नेटवर्थ अब 97.5 बिलियन डॉलर, यानी 7.76 लाख करोड़ रुपए रह गई है।
  2. अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का 20,000 करोड़ रुपए का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) शुक्रवार को खुला। प्राइस बैंड 3 हजार 112 से 3 हजार 276 रुपए प्रति शेयर तय हुआ। पर आज गिरावट के चलते अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर ही 2 हजार 918 रुपए पर आ गया। यानी 14% गिरावट आ गई।
  3. फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी चौथे नंबर से खिसकर 7वें पर आ गए हैं। 25 जनवरी को उनकी नेटवर्थ 9.20 लाख करोड़ थी, जो शुक्रवार को 7.76 लाख करोड़ रुपए पर आ गई।

जानिए अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में कितनी गिरावट

कंपनी आज गिरावट बीते 5 दिनों में गिरावट
अडाणी पोर्ट्स -15.24% -22.84%
अडाणी विल्मर -5.00% -7.05%
अडाणी पावर -5.00% -9.80%
अडाणी टोटल गैस -20.00% 23.28%
अडाणी ग्रीन एनर्जी -20.00% -24.97%
अडानी इंटरप्राइजेज -18.31% -20.14%
अंबुजा सीमेंट -16.63% -26.41%
ACC -12.27% -20.46%
NDTV -4.99% -11.36%

अडाणी ग्रुप ने रिपोर्ट को किया खारिज

इधर अडाणी ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जुगशिंदर सिंह ने इस रिपोर्ट को बकवास बताया है। उन्होंने रिपोर्ट को फैक्टलेस बताते हुए कहा कि जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं। यह रिपोर्ट दुर्भावना से प्रेरित है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने हमसे संपर्क करने या मैट्रिक्स को वेरिफाई करने की कोशिश नहीं की। यह रिपोर्ट गलत सूचनाओं से भरी है।

लीगल एक्शन की तैयारी

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग के खिलाफ अडाणी ग्रुप लीगल एक्शन लेने का विचार कर रहा है।

हिंडनबर्ग की चुनौती US कोर्ट में आइए

उधर हिंडनबर्ग ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट के साथ खड़ा है और अडाणी ग्रुप द्वारा किसी भी कानूनी कार्रवाई का स्वागत करेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर अडाणी गंभीर हैं, तो उन्हें अमेरिका में भी मुकदमा दायर करना चाहिए, जहां हम काम करते हैं। हमारे पास कानूनी प्रक्रिया में मांगे जाने वाले दस्तावेजों की एक लंबी लिस्ट है।

SEBI ने शुरु की जांच

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) अब अदानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है। इतना ही नहीं SEBI ने ‘अदानी-होल्सिम डील’ में इस्तेमाल SPV का ब्यौरा मांगा है। सेबी ने पिछले एक साल में अडाणी ग्रुप की ओर से की गई सभी डील्स की जांच तेज कर दी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक लिस्टेड स्पेस में अडाणी ग्रुप की ओर से जितने भी ट्रांजैक्शन हुए हैं, सेबी उन सभी ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है और जांच को पहले से तेज कर दिया है।

Related post

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता :…

Spread the love00 भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा का समन्वय कर रही है राज्य सरकार0 00स्कूली शिक्षा में भारतीय संस्कृति…
CG : तिलक लगाकर नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत, उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

CG : तिलक लगाकर नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत, उत्साह…

Spread the loveरायगढ़।  नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर जिलेभर में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन…
मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को मिलता रहेगा छूट का लाभ

मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को मिलता…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं झारखंड की तुलना में सस्ती बिजली बीते वर्षों में महंगाई, कोयला, बिजली उत्पादन और…