• 29/01/2023

तो इस वजह से सीएम भूपेश कलेक्टरों से हैं नाराज, बोले- बर्दाश्त नहीं करुंगा.. सीधे अनुशासनात्मक कार्रवाई करुंगा

तो इस वजह से सीएम भूपेश कलेक्टरों से हैं नाराज, बोले- बर्दाश्त नहीं करुंगा.. सीधे अनुशासनात्मक कार्रवाई करुंगा
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के कलेक्टरों से खासे नाराज हैं। नाराजगी की वजह राजस्व प्रकरणों में हो रही लेट लतीफी है। सीएम ने कलेक्टरों को दो टूक लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टरों की कार्यशैली से सीएम इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि राजस्व प्रकरणों में देरी पाए जाने पर कलेक्टरों पर सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टरों को तत्काल राजस्व प्रकरणों को निपटाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि फरवरी के आखिरी सप्ताह में राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करुंगा। जिसमें नामांतरण, सीमांकन , डायवर्सन समेत सभी राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related post

Aaj ka Panchang 10 November 2026: उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 10 November 2026: उत्तर दिशा में…

Spread the loveAaj ka Panchang 10 November 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal: आज मेष राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, कुंभ राशि को अचानक धन लाभ के योग, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज मेष राशि वालों को मिलेगी…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 10 November 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की के संकेत…
दर्दनाक हादसा: टीला एनीकट के पास नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, दीपावली मनाने जा रहे माता-पिता और दो बच्चों की मौत”

दर्दनाक हादसा: टीला एनीकट के पास नदी में गिरी…

Spread the loveअभनपुर. दीपावली का त्योहार मनाने अपनों के बीच अपने गांव लौट रहा परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो…