• 29/01/2023

भारत ने जीता अंडर 19 T20 महिला वर्ल्ड कप, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

भारत ने जीता अंडर 19 T20 महिला वर्ल्ड कप, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
Spread the love

अंडर 19 वीमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने पहली इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा कर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का खिलाब भी भारतीय खिलाड़ी श्वेता शहरावत के नाम रहा।

भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम को 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट कर दिया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने महज 14 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। सौम्या तिवारी 24 रन पर और हरिषिता बसु शून्य पर नाबाद रहीं। कप्तान शेफाली वर्मा 15, गोंगडी त्रिषा 24 और उप कप्तान श्वेता सेहरवात 5 रन बनाकर आउट हुईं।

वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम महज 68 रन पर ही ढेर हो गई। इंग्लैंड की तरफ से खेलते हुए रेयाना ने 24 गेंद पर 19, कप्तान ग्रेसी 4 रन बनाकर आउट हो गई। एलेक्स स्टोनहाउस 11, सोफिया स्मैल 11, निआम हॉलैंड 10 रन, जोसी ग्रोव्स 4, विकेटकीपर सेरेन स्मैल 3 और केरिस पावले 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। लीबर्टी हीप और हनाह बेकर अपना खाता भी नहीं खोल सकीं।

भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्चना, पार्श्वी चोपड़ा और तितस साधु ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। कप्तान शेफाली वर्मा, सोनम यादव और मन्नत कश्यप ने एक-एक विकेट लिया।

Related post

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट, छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी  आलोक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Spread the loveडबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  रेलवे स्टेशनों…
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए…