• 13/02/2023

‘करोड़पति चोर’ गिरफ्तार, 3 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी, चोरी के बाद गोवा में कर रहे थे अय्याशी

‘करोड़पति चोर’ गिरफ्तार, 3 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी, चोरी के बाद गोवा में कर रहे थे अय्याशी
Spread the love

पूर्व मंत्री औऱ बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल के दुर्ग में रहने वाले रिश्तेदार पंकज राठी के घर में हुई करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 करोड़ से ज्यादा के सामान और नगदी बरामद की है।

मामला 7 फरवरी का है। दुर्ग के ओल्ड आदर्श नगर में रहने वाले पंकज राठी औऱ उनका परिवार पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की बेटी की शादी में शामिल होने रायपुर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने उनके घर पर अपना हाथ साफ कर दिया। आरोपियों ने उनके घर से 3 किलो सोना, 18 किलो चांदी के जेवरात और 10 लाख नगदी ले उड़े।

अय्याशी में उड़ाए 4 लाख

चोरी करने के बाद आरोपी गोवा भाग गए थे। जहां मौज मस्ती औऱ अय्याशी करते हुए चोरी के रुपयों को उड़ा रहे थे। इधर दुर्ग पुलिस इस हाईप्रोफाइल मामले की पतासाजी करते हुए गोवा पहुंच गई। जहां 4 आरोपियों को धर दबोचा। आऱोपियों के पास से पुलिस ने 3 किलो सोना, 18 किलो चांदी के जेवरात औऱ 6 लाख रुपये बरामद किया है।

चार और घर से करोड़ों की चोरी

पूछताछ में आऱोपियों ने अन्य चार जगहों पर भी चोरी करना स्वीकार किया है। नागपुर के इस चोर गिरोह ने राठी के अलावा अन्य चार घरों से 40 लाख, 30 लाख, 10 लाख और 20 लाख की चोरी की थी। जिसकी अभी बरामदगी नहीं हो पाई है। मामले में सभी से पूछताछ जारी है। गैंग का सरगना काफी शातिर बताया जा रहा है। वह 12 साल जेल की सजा भी काट चुका है।

Related post

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव –…

Spread the loveरायपुर – पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के पी. एम.  स्वामी आत्मानन्द शासकीय…
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु…
छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता को…