• 13/02/2023

ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे 4 में से 3 ग्रामीणों की मौत, मचा हड़कंप

ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे 4 में से 3 ग्रामीणों की मौत, मचा हड़कंप
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे 3 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामला जिले के ग्राम पंचायत कोटपाली के आश्रित ग्राम खजूरी का है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने कच्चा ईंट तैयार किया हुआ था। रविवार को छोटे ईंट भट्ठा में इन ईंटों को पकाने के लिए आग लगाई गई। इसी भट्ठे के ऊपर रात में 4 ग्रामीण कंबल ओढ़कर सोए।

सोमवार तड़के 3 बजे के आसपास एक युवक की तेज गर्मी की वजह से नींद खुल गई। वह भट्ठे से नीचे उतर गया। लेकिन बाकी 3 लोग सोते रहे। सुबह जब वे नहीं उठे तो लोगों ने आवाज लगाई और हिला कर देखा तो उनके शरीर में किसी तरह की कोई हलचल नहीं थी। मृतकों में 40 वर्षीय बनवा राम, 28 वर्षीय राजदेव और 20 वर्षीय छोटू कुमार है।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर एएसपी सुशील नायक भी पहुंचे। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि धुएं की वजह से दम घुटने से तीनों की मौत हुई होगी। फिलहाल पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।

Related post

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव –…

Spread the loveरायपुर – पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के पी. एम.  स्वामी आत्मानन्द शासकीय…
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु…
छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता को…