• 14/02/2023

WPL: विमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, इन दो टीमों के बीच होगा पहला मैच, जानिए कब से शुरु होंगे मैच

WPL: विमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, इन दो टीमों के बीच होगा पहला मैच, जानिए कब से शुरु होंगे मैच
Spread the love

WPL ऑक्शन खत्म होने के बाद अब वीमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत 4 मार्च से होगी। 23 दिन तक चलने वाली लीग का पहला मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात-मुंबई के बीच होगा। वहीं इस लीग का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस लीग के पहले सीजन में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज शामिल हैं। ये टीमें 23 दिन में 23 मुकाबले खेलेंगी। इनमें 20 लीग, 2 प्ले ऑफ और एक फाइनल होगा। पहले सीजन में चार डबल डेकर मुकाबले खेले जाएंगे।

पहला डबल हेडर मुकाबला 5 मार्च को और इसके बाद 18, 20 और 21 मार्च को खेला जाएगा। डबल हेडर मुकाबले में पहला मैच 3:30 बजे दोपहर से खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए ऑक्शन सोमवार को समाप्त हुआ। ऑक्शन में 87 प्लेयर्स को खरीदा गया था। ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी भारत की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना रहीं, उन्हें 3.40 करोड़ रुपये में आरसीबी ने खरीदा।

इसमें भारत की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना सबसे महंगी 3.40 करोड़ रुपये में बिकी. स्मृति पर इतनी बड़ी बोली आरसीबी ने लगाई और उन्हें अपने टीम में शामिल किया. वहीं इस ऑक्शन में ऑलराउंडर्स पर भी जमकर पैसा बरसा और वह फ्रेंचाइजियों के पहली पसंद रहे.

ऑलराउंडर्स पर बरसा जमकर पैसा

  1. एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर): 3.20 करोड़ रुपए (गुजरात जायंट्स)
  2. नताली सिवर (इंग्लिश ऑलराउंडर): 3.20 करोड़ रुपए (मुंबई इंडियंस)
  3. दीप्ति शर्मा (भारतीय ऑलराउंडर): 2.60 करोड़ रुपए (यूपी वारियर्ज़)
  4. पूजा वस्त्रकार (भारतीय ऑलराउंडर): 1.90 करोड़ रुपए (मुंबई इंडियंस)
  5. सोफी एकलस्टोन (इंग्लिश ऑलराउंडर): 1.80 करोड़ रुपए (यूपी वारियर्ज़)
  6. हरमनप्रीत कौर (भारतीय ऑलराउंडर): 1.80 करोड़ रुपए (मुंबई इंडियंस)
  7. एलिसी पैरी (ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर): 1.70 करोड़ रुपए (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
  8. मारीजाने काप (दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर): 1.50 करोड़ रुपए (दिल्ली कैपिटल्स)
  9. ताहिला मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर): 1.40 करोड़ रुपए (यूपी वारियर्ज़)
  10. देविका वैद्य (भारतीय ऑलराउंडर): 1.40 करोड़ रुपए (यूपी वारियर्ज़)
  11. एमिलिया कैर (न्यूजीलैंड ऑलराउंडर): 1 करोड़ रुपए (मुंबई इंडियंस)

Related post

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और…

Spread the loveरायपुर, 29 सितंबर 2026/ दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और प्रेरक जीवन प्रसंगों से सशक्त व जागरूक…
दिल्ली को आज मिलेंगी 4 बड़ी ट्रैफिक परियोजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ

दिल्ली को आज मिलेंगी 4 बड़ी ट्रैफिक परियोजनाओं की…

Spread the loveदिल्ली।  दिल्ली की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में आज चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा।…
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये 6 नियम, LPG सब्सिडी से SBI कैश निकासी तक पड़ेगा सीधा असर

1 अक्टूबर से बदलेंगे ये 6 नियम, LPG सब्सिडी…

Spread the love New rules October 2026: बिहार में 1 अक्टूबर से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर सीधा आम…