• 15/02/2023

बुरे फंसे अक्षय कुमार, भारत के नक्शे का किया अपमान! केन्द्रीय गृहमंत्रालय और पुलिस में हुई शिकायत

बुरे फंसे अक्षय कुमार, भारत के नक्शे का किया अपमान! केन्द्रीय गृहमंत्रालय और पुलिस में हुई शिकायत
Spread the love

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। उऩके ऊपर भारत के नक्शे का अपमान करने का आरोप है। एक अधिवक्ता ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिख अक्षय कुमार की शिकायत की है।

शिकायत करने वाले अधिवक्ता वीरेन्द्र पंजाबी का आरोप है कि अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे ग्लोब पर बने भारत के मानचित्र पर जूता पहन कर खड़े हैं। जो कि भारत का अपमान है।

दरअसल अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वे किसी इंटरनेशनल एयरलाइंस का प्रचार करते दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो में वे चलते नजर आ रहे हैं। लेकिन चलने के दौरान उनका पैर जहां पड़ता है उसके ठीक नीचे भारत का नक्शा था।

शिकायतकर्ता वीरेन्द्र पंजाबी ने अक्षय कुमार के खिलाफ छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एसपी के साथ ही केन्द्रीय गृह मंत्रालय के पास भी शिकायत की है। जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने फोटो और वीडियो डिलीट करने की भी मांग की है।

इसे भी पढ़ें: WPL: विमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, इन दो टीमों के बीच होगा पहला मैच, जानिए कब से शुरु होंगे मैच 

Related post