• 17/02/2023

भयानक हादसा: गैस टैंकर और ट्रेलर में आमने सामने की भिड़ंत, 4 जिंदा जले, 500 मीटर का इलाका बना आग का गोला, 10 घर भी आए आग की चपेट में

भयानक हादसा: गैस टैंकर और ट्रेलर में आमने सामने की भिड़ंत, 4 जिंदा जले, 500 मीटर का इलाका बना आग का गोला, 10 घर भी आए आग की चपेट में
Spread the love

राजस्थान के अजमेर में  व्यावर के पास नेशनल हाईवे-8 पर गुरुवार देर रात गैस टैंकर और ट्रेलर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर होते ही ब्लास्ट हो गया और 500 मीटर का क्षेत्र आग का गोला बन गया। इस हादसे में 4 लोग जिंदा जल गए वहीं हादसें बुरी तरह जख्मी हुए एक शख्स ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे दो ट्रक समेत कई दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आ गए। वहीं आग ने तकरीबन दर्जन भर घरों को भी अपने चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर मार्बल का ब्लॉक लेकर रांग साइड में आ गया और गैंस टैंकर से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसी दौरान सोयाबीन लेकर मुंबई से दिल्ली जा रहा ट्रेलर भी  इसकी जद में आ गया और वह भी आग में बुरी तरह झुलस गया। रात को तकरीबन 12.30 बजे यह हादसा हुआ। सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड का अमला भी पहुंचा और आग पर काबू पाने की कवायद में जुट गया। पेट्रोलियम पदार्थ होने की वजह से आग रुक-रुक कर भड़क रही थी। काफी मशक्कत के बाद तकरीबन 3 बजे के आस-पास आग पर काबू पाया जा सका।

Related post

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट, छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी  आलोक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Spread the loveडबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  रेलवे स्टेशनों…
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए…