• 17/02/2023

CG में भीषण आग: बस्ती में लगी भीषण आग, 4 गैस सिलेंडर फटे, 30 घर जलकर खाक, देखिए Video

CG में भीषण आग: बस्ती में लगी भीषण आग, 4 गैस सिलेंडर फटे, 30 घर जलकर खाक, देखिए Video
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक बस्ती में आग लगने से 30 घर जलकर राख हो गए हैं। आग लगने से लोगों के घरों का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

मामला हास्पिटल सेक्टर का है। यहां स्थित झुग्गी में शुक्रवार रात 2 बजे के आसपास भीषण आग लग गई। जिस दौरान आग लगी लोग अपने-अपने घरों में गहरी नींद में थे। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से बाहर निकले ही थे कि एक-एक करके 4 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए और देखते ही देखते पूरी बस्ती आग का गोला बन गई। किसी भी व्यक्ति को अपना कोई भी सामान बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला। पीड़ितों के मुताबिक वे पहनने का कपड़ा भी बचा नहीं पाए।

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल के अमले ने आग पर काबू पाया तब तक लोगों का सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया। घर में रखे सारे सामान, रुपये पैसे, गहने जेवर, गाड़ियां सब कुछ आग की भेंट चढ़ गई।

शुक्रवार सुबह जिला प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय विधायक और महापौर भी घटना स्थल पहुंचे। पीड़ितों ने अधिकारियों से घर देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि महापौर ने उन्हें आश्वासन दिया है। फिलहाल आग कैसे लगी ये पता नहीं चल पाया है लेकिन लोगों का कहना है कि शायद कचरे के ढेर में आग लगने से ही पूरा हादसा हुआ है।

देखिए वीडियो

 

 

Related post

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट, छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी  आलोक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Spread the loveडबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  रेलवे स्टेशनों…
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए…