• 23/02/2023

ASI के बेटे ने सिपाही पर किया जानलेवा हमला, साथ में पी शराब फिर चाकू से ताबड़तोड़ किया हमला

ASI के बेटे ने सिपाही पर किया जानलेवा हमला, साथ में पी शराब फिर चाकू से ताबड़तोड़ किया हमला
Spread the love

छत्तीसगढ़ में अपराध अब बेलगाम हो चला है। हत्या, चाकूबाजी, गोलीकांड, बलात्कार जैसे मामले आए दिन आ रहे हैं। आलम यह है कि अब पुलिस कर्मी भी सुरक्षित नहीं रहे। भिलाई के सिविक सेंटर में शराब पार्टी के बाद आरक्षक पर जानलेवा हमला हुआ है। हमला और किसी ने  नहीं बल्कि पुलिस में पदस्थ एक एएसआई के बेटे ने किया है। हमले में घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल सिपाही ताम्रध्वज चंद्राकर उतई थाना में पदस्थ है। बीती रात ड्यूटी से वापस लौटते वक्त उसने एएसआई चंद्रशेखर सोनी के बेटे सोनू को फोन कर सिविक सेंटर बुलाया। यहां बार में बैठकर दोनों ने शराब पी। शराब के नशे में दोनों की किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद सिपाही वहां से बाहर निकल गया। उसके पीछे-पीछे आरोपी सोनू भी अपने साथी के साथ बाहर निकला और सिपाही पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया।

हमले में घायल सिपाही को इलाज के लिए भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में भिलाई नगर पुलिस ने एएसआई के बेटे पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन,…

Spread the loveरायपुर। सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में…
‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात’

‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया…

Spread the loveकम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं घरेलू और स्थानीय संसाधनों का…
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी

महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना की राशि से त्योहार की तैयारियां हुईं आसान, आर्थिक संबल से बढ़ा उत्साह रायपुर, 23 अगस्त…