• 23/02/2023

Pawan Khera Arrest: राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले बवाल, पवन खेड़ा दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Pawan Khera Arrest: राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले बवाल, पवन खेड़ा दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
Spread the love

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले बड़ा बवाल हो गया है। रायपुर आ रहे कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेरा को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। खेरा अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए रायपुर आ रहे थे और वे फ्लाइट में बैठ चुके थे। जिसके बाद उन्हें फ्लाइट से नीचे उतारा गया और दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

उन पर एक दिन पहले ही असम पुलिस ने कम्युनल डिस्टर्बेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर दीमापुर में केस दर्ज किया था। असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस से मदद मांगी थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस उन्हें फ्लाइट से उतारकर उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक असम पुलिस दिल्ली पहुंच गई है। अब पवन खेरा को स्थानीय कोर्ट में पेश कर पुलिस उन्हें असम ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड मांगेगी।

इससे पहले खेरा को दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट से उतार दिया था। कार्रवाई के विरोध में फ्लाइट में मौजूद दूसरे कांग्रेस नेता भी फ्लाइट से नीचे उतर गए और वहीं पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पुलिस की इस कार्रवाई का कांग्रेस नेताओं ने जमकर विरोध किया है। कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार पर राष्ट्रीय अधिवेशन को बाधित करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है, अधिवेशन को बाधित करने के लिए पहले छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं पर ईडी से छापा मरवाया गया अब पवन खेरा को फ्लाइट से उतारकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

 

Related post

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग…
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: मुख्यमंत्री साय

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध…

Spread the love00 श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का उज्ज्वल भविष्य हमारी सरकार की प्राथमिकता 00 विश्वकर्मा जयंती…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को…

Spread the love 00 विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान 0 प्रधानमंत्री…