• 21/03/2023

CG BREAKING: फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 महिला माओवादी का शव बरामद

CG BREAKING: फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 महिला माओवादी का शव बरामद
Spread the love

छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में फोर्स ने एक महिला माओवादी को मार गिराया है। वहीं मौके से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगल में कंपनी नम्बर 02 कमाण्डर वेल्ला एवं गंगालूर एरिया कमेटी एसीएम दिनेश एवं अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना फोर्स को मिली। जिसके बाद डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। कोरचोली और तोड़का के बीच के जंगल में जैसे ही सुरक्षा बलों की टीम पहुंची वैसे ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरु कर दी।

जवानों ने तुरंत  मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरु की। जिसमें एक महिला नक्सली को जवानों ने मार गिराया है। महिला नक्सली के शव के साथ ही हथियार भी बरामद किए जाने की खबर है। फिलहाल अभी इलाके में सर्चिंग जारी है।

 

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…