• 22/03/2023

Video: भूकंप के तेज झटकों के बीच खबर पढ़ता रहा एंकर, हिल रही थी हर चीज, पीछे बैठे लोग भाग रहे थे, Video देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Video: भूकंप के तेज झटकों के बीच खबर पढ़ता रहा एंकर, हिल रही थी हर चीज, पीछे बैठे लोग भाग रहे थे, Video देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
Spread the love

बीती रात अफगानिस्तान-पाकिस्तान और भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई। इस भूकंप से बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हुई। इस भूकंप के दौरान एक ऐसा वाक्या भी हुआ, जिसकी वजह से लोग एक न्यूज चैनल के एंकर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल मंगलवार को भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित एक न्यूज चैनल की इमारत भी इस दौरान गिरते-गिरते बची। यहां लोकल पस्तो टीवी चैनल ‘महाशरीक टीवी’ का एंकर भूकंप के दौरान बगैर डरे अपना शो पूरा किया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह पत्ते की तरह स्टूडियो में रखी चीज हिल रही थी, दीवार पर लगे टीवी सेट्स, टेबल, लैपटॉप यहां तक कि खुद एंकर भी हिल रहे थे। लेकिन बगैर घबराए एंकर ने अपनी एंकरिंग पूरी की और लगातार खबर पढ़ते रहे।

इस पूरे वाक्ये का वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया गया है। जिसे कुछ ही घंटों में लाखों लोग देख चुके हैं और एंकर की तारिफ किए बिना खुद को रोक नहीं पा रहे।

Related post

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर कब लगेगा ग्रहण ? क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें 10 बड़ी बातें

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर कब लगेगा ग्रहण…

Spread the loveRaksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन का पर्व इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम…
तर्रीघाट हाई स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से किया संवाद; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर….

तर्रीघाट हाई स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों…

Spread the loveरायपुर: स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम तर्रीघाट स्थित शासकीय हाई एवं…
Aaj ka Panchang 25 August 2026: सावन का आखिरी प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 25 August 2026: सावन का आखिरी…

Spread the loveAaj ka Panchang 25 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…