• 24/03/2023

Video: CG में स्मार्टफोन में हुआ ब्लास्ट, दुकान में लगी आग, बाल-बाल बचे सब

Video: CG में स्मार्टफोन में हुआ ब्लास्ट, दुकान में लगी आग, बाल-बाल बचे सब
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दुकान में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह है कि इस हादसे में किसी को कोई भी चोट नहीं आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को एक युवक अपने स्मार्टफोन में कुछ समस्या को लेकर एक मोबाइल दुकान पहुंचा था। दुकानदार युवक के मोबाइल को खोलकर उसकी बैटरी को किसी चीज से ठोकता है। वैसे ही बैटरी में जोरदार ब्लास्ट होता है।

ब्लास्ट इतने जोर से होता है कि आग और धुएं का गुबार दुकान में भर जाता है। घटना के दौरान वहां दुकान के कर्मचारियों के अलावा कई लोग मौजूद थे। घटना के बाद दुकान में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच जाती है। गनीमत यह थी कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम भी मोबाइल दुकान पहुंची और पुलिस पूछताछ में पता चला कि सैमसंग कंपनी का स्मार्टफोन था। जिसकी बैटरी में ब्लास्ट हुआ।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…