• 12/04/2023

CM भूपेश ने बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों से फोन पर की चर्चा, कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

CM भूपेश ने बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों से फोन पर की चर्चा, कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए युवक भुनेश्वर साहू के परिजनों को फोन कर उन्हें ढाढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दुख के इस क्षण में आपके साथ हैं। आपके परिवार को न्याय मिलेगा, दोषियों पर कार्रवाई होगी।

घटना में मृतक भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू ने मुख्यमंत्री का आभार वक्त करते हुए कहा कि जो आपके द्वारा इस संकट के समय जो पहल की गई है उसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का अश्वासन दिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने बिरनपुर की घटना में मृतक के परिवार को 10 लाख रूपए तथा एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिए जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री से दूरभाष पर हुई चर्चा के दौरान मृतक के परिवारजनों के साथ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू और समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related post

Aaj ka Panchang 11 October 2026: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 11 October 2026: शारदीय नवरात्रि का…

Spread the loveAaj ka Panchang 11 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का पहला दिन, मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का पहला दिन, मेष से…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 11 अक्टूबर और दिन रविवार है. आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है.…
CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…