• 21/04/2023

कोर्ट में फायरिंग: गवाही देने आई महिला पर बदमाश ने चलाई चार राउंड गोलियां, मचा हड़कंप

कोर्ट में फायरिंग: गवाही देने आई महिला पर बदमाश ने चलाई चार राउंड गोलियां, मचा हड़कंप
Spread the love

क्यों लोग किसी भी मामले में गवाही देने से बचते हैं? कोर्ट में हुई गोलीबारी की घटना शायद इसी सवाल का जवाब है। दिल्ली की साकेत कोर्ट में दिनदहाड़े बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में एक महिला घायल हुई हुई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से हड़कंप मच गया है।

दिल्ली की साकेत कोर्ट में आज अदालत खुलते ही गोलीबारी हो गई। घटना के बाद चारों तरफ अफरातफरी मच गई। इस घटना में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाली एक महिला घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक महिला एक मामले में गवाह है और वह अदालत में बयान देने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान बदमाशों ने महिला को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने चार राउंड फायर किए हैं।

घटना के बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर वकील की ड्रेस पहन कर आया था। घटना के बाद से कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान लगना शुरु हो गए हैं।

Related post

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों…

Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30…
रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार…

Spread the loveबांदा :- केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐलान…
EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…