• 21/04/2023

राज्यपाल ने नहीं लौटाया है आरक्षण विधेयक

राज्यपाल ने नहीं लौटाया है आरक्षण विधेयक
Spread the love

छत्तीसगढ़ में आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इस बीच आज राज्यपाल हरिभूषण विश्वचंदन द्वारा विधेयक लौटाए जाने की मीडिया में खबर आई। हालांकि ये खबर भ्रामक निकली। राजभवन द्वारा मामले में स्पष्ट किया गया है कि राज्यपाल ने आरक्षण संशोधन विधेयक अभी नहीं लौटाया है।

वहीं मीडिया में आई खबर के बाद संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी खबरों के आधार पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी। और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था।

आपको बता दें राज्य सरकार ने दिसंबर में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था। जिसमें विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कराया गया था। चार महीने बीत जाने के बाद भी बिल राजभवन में अटका पड़ा है। राज्यपाल ने बिल पर अभी भी अपने हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

Related post

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17…

Spread the love00 प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत…

Spread the love00 केश शिल्पियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, समाज की मांगों पर गंभीरता से होगा विचार 00 मुख्यमंत्री…