• 23/04/2023

Naxal Encounter: खूंखार महिला नक्सली एनकाउंटर में ढेर, 3 राज्यों की सरकार ने घोषित किया था लाखों का इनाम

Naxal Encounter: खूंखार महिला नक्सली एनकाउंटर में ढेर, 3 राज्यों की सरकार ने घोषित किया था लाखों का इनाम
Spread the love

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो खूंखार महिला नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों महिला नक्सलियों पर तीन राज्यों की सरकार ने लाखों रुपये का इनाम घोषित किया था। छत्तीसगढ़ की रहने वाली दोनों महिला नक्सलियों को मध्य प्रदेश की बालाघाट पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार रात को हुए एक मुठभेड़ में मार गिराया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार-शनिवार की रात 3 बजे बालाघाट के गढ़ी नदी थाना इलाके में कदला के जंगल में पुलिस नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सली सुनीता और सरिता मारी गई थी। मौके पर पुलिस ने हथियारों के साथ ही विस्फोटक सामान बरामद किया था। दोनों महिला नक्सली छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर सक्रिय थीं।

मारी गई नक्सली सुनीता उर्फ सोमड़ी मंडावी छत्तीसगढ़ के सुकमा के जगरगुंडा इलाके की रहने वाली थी। सुनीता 5 से ज्यादा बड़ी वारदातों में शामिल थी। वहीं दूसरी महिला नक्सली सरिता उर्फ बिज्जे है। जो कि सुकमा जिले के चिंतलनार इलाके की रहने वाली थी। दो नक्सली घटनाओं में वो शामिल थी। दोनों माओवादी एरिया कमेटी मेंबर्स के रुप में सक्रिय थी। दोनों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। महाराष्ट्र सरकार ने 6 लाख, छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 लाख और मध्य प्रदेश सरकार ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

Related post

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये में मिलेगा राखी लिफाफा, राखी डाक के लिए लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये…

Spread the love 00 1 से 29 अगस्त तक विशेष व्यवस्था, समय पर राखी पहुंचाने के लिए बनाए गए विशेष काउंटर…
समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति : अग्रवाल

समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति…

Spread the love00 रजवार समाज की बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं…
ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान

ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के…

Spread the love00 श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता रायपुर। पिछले ढाई साल में श्रम विभाग ने गढ़ी…