• 23/04/2023

युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की हो सकती है गिरफ्तारी! महिला नेत्री ने लगाया है गंभीर आरोप, पुलिस ने दिया नोटिस

युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की हो सकती है गिरफ्तारी! महिला नेत्री ने लगाया है गंभीर आरोप, पुलिस ने दिया नोटिस
Spread the love

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की मुश्किलें बढ़ सकती है। असम पुलिस की टीम आज श्रीनिवास और उनके चाचा के घर पहुंची। पुलिस ने युवा कांग्रेस नेता को नोटिस थमाते हुए उन्हें पूछताछ के लिए 2 मई तक पेश होने के लिए कहा है। असम यूथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने श्रीनिवास बीवी के खिलाफ पुलिस में उत्पीड़न और लैंगिक भेदभाव की शिकायत दर्ज कराई है।

श्रीनिवास बीवी के घर पर कोई मौजूद नहीं था जिसके बाद पुलिस ने नोटिस उनके घर पर चस्पा कर दिया है। श्रीनिास के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि वे पिछले 6 महीने से पीड़िता को प्रताड़ित, दुर्व्यवहार और यौन शोषण कर रहे थे।

नोटिस में श्रीनिवास को 2 मई को सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करेंगे। किसी भी सबूत को नष्ट नहीं करेंगे और जांच में पूरा सहयोग देंगे। नोटिस में इस बात का साफ उल्लेख किया गया है कि नोटिस की शर्तों का पालन करने में विफलता आपको सीआरपीसी की धारा 41ए(3) और (4) के तहत गिरफ्तारी के लिए उत्तरदायी बना सकती है।

ये है मामला

आपको बता दें असम युवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने दिसपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि श्रीनिवास उन्हें पिछले 6 महीने से प्रताड़ित और परेशान कर रहे हैं। बातचीत में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें धमकी दी है कि अगर वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके खिलाफ शिकायत करेंगी तो उसका गंभीर परिणाम होगा। उधर पार्टी ने अंगकिता दत्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए शनिवार को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

Related post

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान,…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…