• 01/05/2023

तलाक पर ‘सुप्रीम’ फैसला, 6 महीने का नहीं करना होगा इंतजार

तलाक पर ‘सुप्रीम’ फैसला, 6 महीने का नहीं करना होगा इंतजार
Spread the love

सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने तलाक को लेकर सोमवार को अहम फैसला सुनाया है। पति-पत्नी में समझौते सारी गुंजाईश खत्म होने के बाद दोनों का साथ रहना असंभव हो तो सुप्रीम कोर्ट सीधे तलाक का आदेश दे सकता है। ऐसी स्थिति में आपसी सहमति के आधार पर तलाक के लिए लागू 6 महीने इंतजार करने की कानूनी बाध्यता भी जरुरी नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की खंडपीठ ने यह अहम फैसला दिया है। जिसमें बेंच ने कहा कि वह वह संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए फैमिली कोर्ट गए बगैर सीधे तलाक मंजूर कर सकता है।

कोर्ट ने कहा, “हमने माना है कि किसी शादीशुदा रिश्ते में आई दरार के भर नहीं पाने के आधार पर उसे खत्म करना संभव है। यह सरकारी नीति के विशिष्ट या बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन नहीं होगा।”

सुप्रीम कोर्ट का यह अहम फैसला साल 2014 में दायर शिल्पा शैलेश बनाम वरुण श्रीनिवासन के मामले में आया है। जिसमें दोनों पक्षों ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत सुप्रीम कोर्ट से तलाक मांगा था।

हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13बी के तहत आपसी सहमति से तलाक लेने की प्रक्रिया बताई गई है। धारा 13 बी (1) में कहा गया है कि दोनों पक्ष जिला अदालत में तलाक की डिक्री पेश करके अपनी शादी को खत्म करने के लिए याचिका दायर कर सकते हैं। इस आधार पर कि वे एक वर्ष या उससे अधिक समय से अलग रह रहे हैं और वे आगे भी एकसाथ रहने में सक्षम नहीं हैं और वे इस आधार पर आपसी सहमति से अपनी शादी को भंग करना चाहते हैं।

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…