• 22/08/2023

पूर्व PM के नाती को BJP ने दी छत्तीसगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व PM के नाती को BJP ने दी छत्तीसगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी
Spread the love

रायपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सिध्दार्थ नाथ सिंह को भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव के नाते छत्तीसगढ़ मीडिया व प्रचार-प्रसार विभाग के प्रभारी दायित्व दिया है। वे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मीडिया विभाग के पदाधिकारी व सदस्यों से परिचयात्मक बैठक ली। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया विभाग के कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

पूर्व मंत्री सिध्दार्थनाथ सिंह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के नाती (बेटी के बेटे) है। इससे पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा तथा पूर्व प्रदेश प्रभारी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल का दायित्व निभा चुके तथा चुनाव के दौरान गुजरात, कर्नाटक के मीडिया प्रभारी रहे। इस दौरान विधानसभा चुनाव प्रदेश मीडिया समिति संयोजक रसिक परमार, मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, सह संयोजक केदार गुप्ता, पंकज झा, हेमंत पाणीग्रही उपस्थित थे।

Related post

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना, देखें आदेश…!!

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन अधिकारियों…

Spread the loveगरियाबंद। गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों…
हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताः मंत्री राजेश अग्रवाल

हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार…

Spread the loveरायपुर : सरगुजा दौरे के दौरान नगर पंचायत लखनपुर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना…
सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती,…

Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा संभाग के विकास और सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम…