• 29/08/2023

चीन का नया दांव, अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को बताया अपना हिस्सा

चीन का नया दांव, अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को बताया अपना हिस्सा
Spread the love

चीन अपनी हरकतों से जरा भी बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर चीन ने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताया है। सोमवार को चीन ने अपना मानक मानचित्र 2023 संस्करण जारी किया। इस मानचित्र में उसने अरुणाचल प्रदेश को अपने देश का हिस्सा बताया है। चीन के इस हरकत को उकसावे वाली हरकत माना जा रहा है।

ड्रैगन ने ना सिर्फ भारतीय क्षेत्रों को ही अपने मानचित्र में अपना हिस्सा बताया है बल्कि ताइवान और दक्षिण चीन सागर सहित अन्य विवादित क्षेत्रों को शामिल किया है।

चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट कर कहा, ‘‘चीन के मानक मानचित्र का 2023 संस्करण आधिकारिक तौर पर सोमवार को जारी किया गया और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के स्वामित्व वाली मानक मानचित्र सेवा की वेबसाइट पर इसे जारी किया गया। यह मानचित्र चीन और दुनिया के विभिन्न देशों की राष्ट्रीय सीमाओं की रेखांकन विधि के आधार पर संकलित किया गया है।’’

Related post

CG : सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

CG : सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव,…

Spread the loveतखतपुर।  बिलासपुर जिले के तखतपुर से लगे ग्राम पंचायत सकर्रा में बिजली का काम करने आए एक युवक की…
पति-पत्नी की मिली लाश : कमरे में मिली पत्नी की लाश, फांसी के फंदे पर लटका मिला पति का शव, इलाके में फैली सनसनी

पति-पत्नी की मिली लाश : कमरे में मिली पत्नी…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति-पत्नी की लाश मिलने से हड़कंप मच…
CG : जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG : जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत…

Spread the loveजांजगीर-चांपा।  छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित…