• 05/09/2023

‘INDIA’ शब्द हटेगा संविधान से! बीजेपी सांसद ने बताया अंग्रेजों की गाली, PM मोदी और भागवत ने…

‘INDIA’ शब्द हटेगा संविधान से! बीजेपी सांसद ने बताया अंग्रेजों की गाली, PM मोदी और भागवत ने…
Spread the love

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के नाम से शुरु हुई राजनीति अब संविधान संशोधन तक पहुंच चुकी है। आधिकारिक रुप से इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की मांग उठने लगी है। बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने ‘INDIA’ शब्द का विरोध करते हुए इसे अंग्रेजों द्वारा दी गई गाली करार दिया है। उन्होंने इंडिया की जगह ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल करने की नसीहत दी है।

हरनाथ सिंह यादव ने कहा, “पूरा देश मांग कर रहा है कि हमें ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए… ‘इंडिया’ शब्द अंग्रेजों द्वारा दी गई एक गाली है जबकि ‘भारत’ शब्द… हमारी संस्कृति का प्रतीक…मैं चाहता हूं कि हमारे संविधान में बदलाव हो और इसमें ‘भारत’ शब्द जोड़ा जाए।”

सदियों से भारत है इंडिया नहीं- भागवत

दरअसल यह पूरी कवायद विपक्षी गठबंधन द्वारा I.N.D.I.A. नाम रखे जाने के बाद शुरु हुई है। बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव से 3 दिन पहले RSS प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम के दौरान इंडिया की जगह भारत नाम के इस्तेमाल किए जाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था इस देश का नाम सदियों से भारत है इंडिया नहीं, इसलिए हमें इसका पुराना नाम ही इस्तेमाल करना चाहिए।

भारत शब्द का इस्तेमाल करें- भागवत

संघ प्रमुख ने कहा था, “हमारे देश का नाम सदियों से भारत ही है। भाषा कोई भी हो, नाम एक ही रहता है। हमारा देश भारत है और हमें सभी व्यवहारिक क्षेत्रों में इंडिया शब्द का इस्तेमाल बंद करके भारत शब्द का इस्तेमाल शुरू करना होगा, तभी बदलाव आएगा। हमें अपने देश को भारत कहना होगा और दूसरों को भी यही समझाना होगा।”

ईस्ट इंडिया और मुजाहिद्दीन में भी इंडिया- PM मोदी

25 जुलाई को बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की तुलना अंग्रेजों की ईस्ट इंडिया कंपनी और आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन से की थी। उन्होंने कहा था कि दोनों ही नामों में इंडिया का इस्तेमाल हुआ है। अंग्रेजों ने ईस्ट इंडिया कंपनी बनाई और उन्हीं की तरह विपक्ष ने INDIA गठबंधन बनाया है।

विशेष सत्र में संविधान संशोधन?

इंडिया शब्द को लेकर शुरु हुई राजनीति से अब ये कयास लगाया जाने लगा है कि केन्द्र सरकार आगामी विशेष सत्र में संविधान से ‘INDIA’ शब्द हटाने के लिए विधेयक ला सकती है। सूत्रों के मुताबिक इसे लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

 

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…