• 18/09/2023

कांग्रेस आलाकमान से सिंहदेव की शिकायत किसने की? नाराज खड़गे ने डिप्टी सीएम को लगाई फटकार

कांग्रेस आलाकमान से सिंहदेव की शिकायत किसने की? नाराज खड़गे ने डिप्टी सीएम को लगाई फटकार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को हैदराबाद में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की विस्तारित बैठक में माफी मांगनी पड़ी। दरअसल सिंहदेव ने कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुए एक सरकारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच साझा किया था। इस दौरान सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की थी और कहा था कि केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के साथ कभी कोई भेदभाव नहीं किया।

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री से खासे नाराज हैं। उन्होंने इसके लिए सीडब्ल्यूसी की बैठक में सिंहदेव को फटकार लगाते हुए सवाल किया कि क्या वो लोग हमारे किसी काम की सराहना करते हैं।

खड़गे ने कांग्रेस नेताओं को ताकीद देते हुए कहा, “यह ध्यान रखें कि अपनी वाहवाही के लिए ऐसा कुछ न करें, जिससे पार्टी का नुकसान हो। अनुशासन के बगैर कोई नेता नहीं बनता। हम खुद अनुशासन में रहेंगे, तभी लोग हमारा अनुकरण करेंगे, हमारी बात मानेंगे।”

बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष की नाराजगी को देखते हुए सिंहदेव ने अपने बयान पर खेद जताया और सबके सामने सॉरी भी कहा। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष ने उसे ज्यादा तवज्जो नहीं दिया।

द हिंदू से बातचीत में कांग्रेस के एक नेता ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बाद में उन्हें कहा कि भले ही उन्होंने माफी मांग ली हो, लेकिन नुकसान तो हो चुका है। उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ सदस्य होने के नाते, लोग उनकी बातों को गंभीरता से लेंगे।”

क्या कहा था सिंहदेव ने

बीते गुरुवार को प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करते हुए सिंहदेव ने कहा था, “हमने हमेशा केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में काम किया है और मैं यह कहने से चूकना नहीं चाहता कि मैंने किसी तरह का भेदभाव महसूस नहीं किया…।”

उन्होंने कहा था, “राज्य में जब भी हमने केंद्र सरकार से कुछ मांगा, तो उन्होंने कभी मदद से इनकार नहीं किया। मुझे लगता है कि आगे बढ़ने के लिए राज्य और केंद्र को सभी क्षेत्रों में साथ काम करना चाहिए।”

किसने की शिकायत

प्रधानमंत्री की तारीफ करके घिरे सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा के सामने खेद प्रकट किया था और माफी मांग ली थी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि सीएम भूपेश बघेल और सिंहदेव के बीच सबकुछ ठीक-ठाक है तो कांग्रेस आलाकमान से सिंहदेव की शिकायत किसने की?

Related post

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले,…

Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। जारी आदेश में अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक…
सुकमा में पुलिस को बड़ी सफलता: आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर भारी मात्रा में विस्फोटक और IED बरामद

सुकमा में पुलिस को बड़ी सफलता: आत्मसमर्पित नक्सलियों की…

Spread the loveसुकमा।  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आत्मसमर्पित नक्सलियों…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री निवास से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री निवास से दो महत्वपूर्ण…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे बाबा कार्तिक उरांव जन्म…