• 19/09/2023

बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 8 की मौत, 11 घायल, कई के बहने की आशंका

बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 8 की मौत, 11 घायल, कई के बहने की आशंका
Spread the love

पंजाब के मुक्तसर में एक बड़ा हादसा हुआ है। मुक्तसर-कोटकपूरा रोड में एक यात्री बस नहर में गिर गई। इस हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 10 घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस मुक्तसर से कोटकपूरा जा रही थी। इसी दौरान बस नहर के पुल पर लगे लोहे के एंगल से टकराते हुए नहर में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि बस में 35 सवारियां थी। जिनमें से 8 की मौत हो गई। वहीं अभी तक 10 लोग घायल मिले हैं। बाकि के नहर में बहने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए NDRF और SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। NDRF की टीम मोटरबोट के जरिए नहर में लोगों की तलाश कर रही है।

CM भगवंत मान बोले- पल-पल की जानकारी ले रहा हूं बस हादसे पर पंजाब CM भगवंत मान ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर नहर में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। मैं बचाव कार्यों की पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। भगवान सभी को सुरक्षित रखे।

Related post

Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अधिकारियों…

Spread the love  रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य…
छत्तीसगढ़ में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 6 वर्ष आयु अनिवार्य, नए सत्र से सभी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम

छत्तीसगढ़ में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 6…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी शैक्षणिक सत्र से स्कूल प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा पहली में प्रवेश…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का…

Spread the love रायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर…