• 19/09/2023

PSC घोटाला: अधिकारियों-नेताओं के बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों की नियुक्ति को चुनौती, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

PSC घोटाला: अधिकारियों-नेताओं के बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों की नियुक्ति को चुनौती, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
Spread the love

छत्तीसगढ़ पीएससी (CG PSC) में हुए कथित घोटाले का का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाते हुए पीएससी को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने मामले की सुनवाई की।

पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने पीएससी की परीक्षा में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। अपनी याचिका में कंवर ने पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, राज भवन में सक्रेटरी अमृत खलखो, अधिकारियों और नेताओं के बच्चों व रिश्तेदारों की नियुक्ति को चुनौती दी है। पूर्व गृहमंत्री ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि पीएससी में रेवड़ियों की तरह नियुक्तियां दी गई और उसमें करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है।

कंवर ने अपनी याचिका के साथ पीएससी में डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे पदों पर नियुक्त हुए लोगों की लिस्ट दी है। जिसमें उनके रिश्तेदारों ( पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवारी, अमृत खलखो, अधिकारियों और नेताओं के रिश्तेदार) के नाम हैं।

Related post

Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अधिकारियों…

Spread the love  रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य…
छत्तीसगढ़ में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 6 वर्ष आयु अनिवार्य, नए सत्र से सभी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम

छत्तीसगढ़ में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 6…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी शैक्षणिक सत्र से स्कूल प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा पहली में प्रवेश…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का…

Spread the love रायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर…