• 20/09/2023

PCC अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ BJP ने की पुलिस में शिकायत, PM मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन से जुड़ा है मामला

PCC अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ BJP ने की पुलिस में शिकायत, PM मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन से जुड़ा है मामला
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और आईटी सेल के जयवर्धन बिस्सा के खिलाफ राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना में शिकायत की है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस अपने सोशल मीडिया हैंडल से झूठी और भ्रामक जानकारी फैला रही है।

बीजेपी ने थाना में दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि 14 सितंबर की शाम 10:17 मिनट पर कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट INC chhattisgarh पर एक पोस्ट डाली गई। जिसमें कहा गया कि देश के प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आकर झूठ बोलकर चले गए। छत्तीसगढ़ में जी-20 की बैठक कब हो गई और पीएमओ इंडिया जनता को बताए ऐसा कब हुआ?

इसे भी पढ़ें: बैकडोर एंट्री करने वाले ये हैं वो 18 लोग! पीएससी चेयरमैन से लेकर अधिकारियों और बड़े नेताओं से किसके क्या है रिश्ते, देखिए सूची

शिकायत में आगे कहा गया है कि पीआईबी फैक्ट चेक जो कि ट्विटर की फर्जी पोस्ट को उजागर करता है। उसने कांग्रेस की उस पोस्ट को फर्जी करार दिया है। जी-20 की बैठक 25 जनवरी 2023 को आईआईएम नवा रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई थी। जिस बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

बीजेपी ने अपनी शिकायत में आगे कहा है कि इस मामले की जांच कर भ्रम पूर्ण मैसेज फैलाने वाले व्यक्ति पर आईटी एक्ट कि धाराओं और आईपीसी की अन्य धाराओं में कार्रवाई करें।

 

Related post

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों…

Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30…
रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार…

Spread the loveबांदा :- केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐलान…
EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…