• 26/09/2023

क्रिकेटर कपिल देव का अपहरण! मुंह और हाथ बांध पकड़कर ले गए, गौतम गंभीर ने VIDEO किया शेयर, क्या है सच?

क्रिकेटर कपिल देव का अपहरण! मुंह और हाथ बांध पकड़कर ले गए, गौतम गंभीर ने VIDEO किया शेयर, क्या है सच?
Spread the love

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का क्या अपहरण हो गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पूर्व क्रिकेट कप्तान को दो लोग पकड़कर कहीं ले जा रहे हैं। कपिल देव का मुंह और हाथ पीछे की तरफ बंधा हुआ है।

7 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां उन्हें ले जाया जा रहा है, वहां काफी सारे पेड़-पौधे दिख रहे हैं। उस घर के बाहर कई बोरियां एक के ऊपर एक रखी हुई है। एक व्यक्ति वहां खड़ा नजर आ रहा है। कपिल देव का मुंह और हाथ बंधा हुआ है और दो लोग उन्हें जबरदस्ती एक कमरे में ले गए। वीडियो के चौथे सेकंड में वे डरे सहमे पीछे देखते नजर आ रहे हैं।

गौतम गंभीर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “क्या किसी और के पास भी ये क्लिप आई है? आशा करता हूँ कि ये कपिल देव नहीं हैं और वो सुरक्षित हैं।”

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में हड़कंप मच गया। महज कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 4.7 मिलियन लोगों ने देखा। वीडियो 2 हजार से ज्यादा रिट्वीट किया गया। वहीं डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया। कुछ लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या सही में कपिल पाजी का अपहरण हो रहा? कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि उनके साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है?

अपहरण के दावे का क्या है सच

दरअसल जो वीडियो सामने आया है। उस वीडियो में नजर आ रहे शख्स मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव ही हैं। लेकिन जैसा वीडियो में नजर आ रहा है वैसी हकीकत नहीं है। यह वीडियो एक विज्ञापन शूट का हिस्सा है। कई मार्केटिंग कंपनी विज्ञापन से पहले ही उसे लोकप्रिय बनाने के लिए इस तरह की स्ट्रेटजी अपनाती हैं। क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी इंस्टाग्राम इंटरव्यू के दौरान खुद के किडनैप होने का ड्रामा किया था। हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली थी।

Related post

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को…

Spread the love रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…