• 28/09/2023

हिन्दू बच्चे को मुस्लिम छात्र से पिटवाया, टीचर गिरफ्तार

हिन्दू बच्चे को मुस्लिम छात्र से पिटवाया, टीचर गिरफ्तार
Spread the love

मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड की तर्ज पर ही उत्तर प्रदेश के संभल से भी एक मामला सामने आया है। यहां पांचवी कक्षा के एक छात्र को प्रश्न का उत्तर न दे पाने पर शिक्षिका ने उसे कक्षा के मुस्लिम बच्चे से पिटवाया। मामले में पीड़ित छात्र के पिता ने आरोपी शिक्षिका और छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया में इस घटना को मुजफ्फरनगर की घटना की प्रतिक्रिया बताई जा रही है।

मामला ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सिरोली का है। यहां रहने वाले नितिन कुमार त्यागी का बेटा सेंट ऐंथोनी स्कूल में कक्षा पांचवी का छात्र है। आरोप है कि मंगलवार को उसकी क्लास टीचर शाईस्ता ने पीड़ित छात्र से कोई प्रश्न पूछा था, जिसका वह जवाब नहीं दे पाया। शिक्षिका ने क्लास में पढ़ने वाले एक मुस्लिम छात्र से उसको एक के बाद एक कई थप्पड़ लगवाए।

घटना के बाद से छात्र गुमसुम सा घर में पड़ा रहा। अगले दिन स्कूल नहीं जाने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की। जिस पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। छात्र के परिजनों ने थाना में आरोपी शिक्षिका शाईस्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ धर्म और जाति के आधार पर दुश्मनी बढ़ाने की धाराओं और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Related post

जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार….

जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध…
CM साय आज लेंगे उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक,ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट में भी होंगे शामिल

CM साय आज लेंगे उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक,ग्रीन…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:30…
‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान…

Spread the love‘आजादी की धुन’ में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री  साय…