• 04/10/2023

सरकारी कर्मचारियों के PF की ब्याज दरोॆ पर आया फैसला, देखिए

सरकारी कर्मचारियों के PF की ब्याज दरोॆ पर आया फैसला, देखिए
Spread the love

केन्द्र सरकार ने GPF पर ब्याज दर का ऐलान कर दिया है। अक्टूब से दिसंबर तिमाही के लिए GPF पर 7.1% की ब्याज दर को स रकार ने बरकरार रखा है। जो कि 1 अक्टूबर  से 31 दिसंबर 2023 तक प्रभावी रहेगी।

GPF अकाउंट में सिर्फ कर्मचारी का कंट्रीब्यूशन होता है। सरकार की ओर से इस पर मात्र ब्याज दिया जाता है। कर्मचारी के कंट्रीब्यूशन की दर 6 फीसदी से कम नहीं होना चाहिए। वहीं अधिकतम कंट्रीब्यूशन कर्मचारी की सैलरी का 100 फीसदी भी हो सकता है। इस अकाउंट की मैच्योरिटी रिटायरमेंट के बाद होती है।

यह टैक्स सेविंग स्कीम है। इसमें इंकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत छूट मिलती है। GPF का प्रबंधन कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है।

PPF की ब्याज दर में भी बदलाव नहीं

इसके साथ ही सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम पब्लिक प्रोविडेंड फंड (PPF) की ब्याज दर में भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। सरकार ने अक्टूबर तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स में सिर्फ पांच साल की आवर्ती जमा (RD) योजना की ब्याज दर में बदलाव किया था। इसकी ब्याज दर 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दी गई है। हालांकि PPF समेत अन्य सभी छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। PPF पर 7.1 फीसदी ब्याज है।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…