• 07/10/2023

ED Raid: ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक मामले में ईडी का छत्तीसगढ़ में कई जगह छापा

ED Raid: ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक मामले में ईडी का छत्तीसगढ़ में कई जगह छापा
Spread the love

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के भिलाई में कई स्थानों पर छापा मारा है। ईडी की टीम ने भिलाई की जूस फैक्ट्री और महादेव बुक के एक प्रमोटर रवि उप्पल के रिश्तेदारों के यहां दबिश दी।

ईडी की टीम ऑर्बिट फूड्स प्रायवेट लिमिटेड पहुंची। वहां दस्तावेजों को खंगाला गया इसके साथ ही दोनों डायरेक्टर सौरभ जैन और शुभम गोस्वामी से पूछताछ की। ऑर्बिट फूड्स प्रायवेट लिमिटेड को सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने खोला था। उन्होंने गीतेश चंद्राकर को इसका डायरेक्टर बनाया था। ऑर्बिट फूड्स प्रायवेट लिमिटेड की जूस फैक्ट्री नेहरु नगर और सिविक सेंटर में संचालित है।

जानकारी के मुताबिक गीतेश चंद्राकर ने जूस फैक्ट्री सौरभ जैन और शुभम गोस्वामी को बेच दी थी। बाद में गीतेश चंद्राकर भी परिवार के साथ दुबई शिफ्ट हो गया।

आपको बता दें सौरभ चंद्राकर अपनी 200 करोड़ की शादी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दुबई में उन्होंने जिस लड़की से शादी की वह भिलाई के नेहरु नगर की रहने वाली है। शादी में शामिल होने के लिए उसने अपने परिवार और लड़की फैमिली के लिए प्राइवेट जेट किराए पर लिया था। इसके साथ ही उसकी शादी में बॉलीवुड की दर्जनों सेलिब्रिटिज ने परफॉर्मेंस दिया था। मुंबई की एक इवेंट कंपनी ने इसे ऑर्गनाइज किया था। इसके एवज में सभी को मोटी रकम हवाला के जरिए नगद दी गई थी। इस वजह से ईडी की राडार में बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटिज हैं। ईडी इन सभी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुला रही है।

इससे पहले ईडी ने मध्य प्रदेश के भोपाल, मुंबई और कोलकाता में छापा मार कर 417 करोड़ रुपये जब्त किए थे। इस दौरान ईडी को सौरभ चंद्राकर की शादी से जुड़े कई अहम सुराग हासिल हुए थे।

Related post

CM साय आज लेंगे अहम समीक्षा बैठक, नगरीय प्रशासन विभाग के कामकाज की करेंगे समीक्षा

CM साय आज लेंगे अहम समीक्षा बैठक, नगरीय प्रशासन…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजकर…
CG : UCC को लेकर दुर्ग संभाग में दो दिवसीय जन-संवाद, हर वर्ग से लिए जाएंगे सुझाव

CG : UCC को लेकर दुर्ग संभाग में दो…

Spread the loveरायपुर – समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर दुर्ग संभाग में आज से दो दिवसीय “जन-संवाद” कार्यक्रम आयोजित…
तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह…

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री…

Spread the loveरायपुर: रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों…