• 16/10/2023

ED का छत्तीसगढ़ में छापा, सौरभ चंद्राकर के करीबियो के ठिकानों पर कार्रवाई

ED का छत्तीसगढ़ में छापा, सौरभ चंद्राकर के करीबियो के ठिकानों पर कार्रवाई
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक के प्रमुख सौरभ चंद्राकर के करीबियों को ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम 16 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दी।

ईडी की टीम दुबई में जयदीप के नाम से रह रहे दीपक सावलानी के नेहरु नगर स्थित आलीशान घर में दबिश दी। भिलाई के बाबा दीप सिंह नगर में रहने वाले व्यवसायी विकास बत्रा, सुंदर नगर में रहने वाले कारोबारी सुरेश कुकरेजा, कारोबारी सुरेन्द्र ढींगना, भरत रवानी और राजनांदगांव के सौरभ जायसवाल के घरों पर छापा मारा।

दीपक सावलानी भी सौरभ चंद्राकर का बिजनेस पार्टनर है। सौरभ चंद्राकर के साथ उसने जूस फैक्ट्री और नेहरु नगर में हाईवे के किनारे चौपाटी खोला था।

जानकारी के मुताबिक ईडी के डर से दीपक सावलानी ने अपना नाम बदलकर जयदीप कर लिया था। इसी नाम से उसने अपना पासपोर्ट भी बनवाया था। ईडी की कार्रवाई से बचने के लिए वह दुबई भाग गया।

Related post

छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी को मिलेगा नया विस्तार

छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी को मिलेगा नया…

Spread the love31 अगस्त को नवा रायपुर में क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की 8वीं किश्त की नीलामी पर होगा रोड…
29 अगस्त 2026 का राशिफल: मेष-मिथुन वालों के लिए उत्तम रहेगा शनिवार का दिन, वृषभ सहित 3 राशियों को बरतनी होगी सतर्कता

29 अगस्त 2026 का राशिफल: मेष-मिथुन वालों के लिए…

Spread the loveआज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9 बजकर 57…
नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी…

Spread the loveनेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी…